{"_id":"6997daab43def662bd00ae1a","slug":"weekly-samadhan-diwas-announced-to-fast-track-industrial-grievances-in-agra-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब हर हफ्ते लगेगा समाधान दिवस, उद्यमियों की समस्याओं होंगी दूर; बैठक में लिया गया ये निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब हर हफ्ते लगेगा समाधान दिवस, उद्यमियों की समस्याओं होंगी दूर; बैठक में लिया गया ये निर्णय
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार
नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में उद्योग केंद्र महाप्रबंधक के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि अब हर सप्ताह समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिससे उद्यमियों की समस्याएं सुनी जा सकें।
जिला उद्योग केंद्र की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उद्योगों को नई गति और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अब हर सप्ताह समाधान दिवस लगेगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी सभागार में आयोजित जिला उद्योग केंद्र की बैठक में हुआ।
जिला महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह का उद्यमियों ने पहले स्वागत किया। फिर बैठक में उद्योगों के विस्तार, निर्यात को बढ़ावा देने और टीटीजेड से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने कहा कि सरकार की मंशा आगरा के उद्योगों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्यात बढ़ाने के लिए विभाग उद्यमियों को हर संभव तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग देगा।
चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल और डीआईसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेंद्र तनेजा ने बंद पड़े कॉमन फैसिलिटी सेंटर को पुनः प्रारंभ करने की पुरजोर मांग की। औद्योगिक आस्थानों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव रखा, जिसे जीएम ने शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। व्यापार को विस्तार देने के लिए जल्द ही चैंबर के सहयोग से एक भव्य बायर-सेलर मीट आयोजित की जाएगी।
ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों को विस्तार देने में आ रही एनओसी और अन्य तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय गोयल ने की। उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, सीताराम अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, नरेंद्र सिंह, राकेश चौहान, मनोज बंसल, अंबा प्रसाद गर्ग, रंजीत सामा, उमेश गोयल, गिरीश चंद गोयल, पीयूष गोयल, महेश अग्रवाल, सुशील बंसल, हर्षित अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।
Trending Videos