सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat crop destroyed in fire farmer suffers heavy loss in Agra

UP: किसान की मेहनत कुछ ही पलों में हो गई राख, कटी गेहूं की फसल में लगी आग, बिलख उठा पूरा परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

करोधना कला गांव में किसान की कटी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई। करीब एक लाख रुपये के नुकसान के बाद परिवार के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

Wheat crop destroyed in fire farmer suffers heavy loss in Agra
फसल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करोधना कला निवासी सोमोती देवी पत्नी नत्थीलाल के खेत में कटी रखी हुई गेहूं की फसल में बृहस्तिवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया तब तक पूरी गेहूं की फसल देखते ही देखते आंखों के सामने ही जलकर राख हो गई।
Trending Videos

घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। पीड़ित सोमोती देवी के पुत्र लोहरे ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु हो चुकी है। हम तीन भाई भीकम,अनिल और मैं,हमारा परिवार मां के साथ ही रहते है। हमारे पास करीब कच्चे ढाई बीघा जमीन है, जिसमें हमने गेहूं की फसल बोई थी।फसल काटकर कुटवाने के लिए खेत में ही रखी हुई थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। तभी बृहस्पतिवार सुबह सब लोग बैठे घर पर चाय पी रहे थे कि अचानक धुआं उड़ता देख रिश्तेदारों ने कहा देखो ये धुआं कहा से आ रहा है। सब लोग बाहर निकल कर आए तो देखा कि खेत में रखी गेहूं की फसल जल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में आग लगी देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी फसल देखते ही देखते राख हो गई। घटना की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी लेकिन आग बहुत तेज थी देखते ही देखते पूरी फसल आंखों के सामने ही जलकर राख हो गई। फसल जलने से बच्चों के लिए रोटी का संकट पैदा हो गया। कुछ समय पहले एक दुर्घटना में पैर में फैक्चर होने की वजह से प्लास्टर लगा हुआ है।

मेहनत मजदूरी भी नही कर पा रहे है। फसल जलने के बाद बच्चों का वर्षभर का खाने का गेहूं जलकर राख हो गया। फसल जलने से करीब लाख रुपए का नुकसान हो गया। फसल को आंखों के सामने जलता देख परिवार की महिलाएं और बच्चे रोते बिलखते रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed