सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Accuses Sub-Inspector of Taking Bribe to Release Car in Agra

Agra: कार छोड़ने के बदले दरोगा ने ले लिए 6 हजार रुपये? महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में एक महिला ने थाना सिकंदरा में तैनात दरोगा पर दुर्घटनाग्रस्त कार छोड़ने के बदले 6 हजार रुपये लेने और कार से नकदी व सोने की अंगूठी गायब करने का आरोप लगाया है। मामले में डीसीपी सिटी ने एसीपी हरीपर्वत को जांच के आदेश दिए हैं।

Woman Accuses Sub-Inspector of Taking Bribe to Release Car in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के बाईंपुर निवासी महिला ने थाने पर तैनात दरोगा पर दुर्घटना में पकड़ी कार को छोड़ने के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेने और कार में रखी नकदी और सोने की अंगूठी चोरी के आरोप लगाए हैं। डीसीपी सिटी ने एसीपी हरीपर्वत अमीषा को जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

बाईपुर निवासी रूपा यादव ने बताया कि उनके पति आकाश यादव 6 मई की सुबह कार से निकले थे। उनकी कार को बाईपुर के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने पति को पकड़ लिया और न्यायालय भेज दिया। इसके बाद जब पति कार मांगने थाने गए तो कार नहीं दी। पति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 मई की दोपहर में दरोगा ने पति को बुलाया। पति को 5 घंटे तक बिठाकर रखा और 6 हजार रुपये लेने के बाद कार लौटाई। जब पति ने कार में रखे 16,500 रुपये ,मोबाइल और सोने की अंगूठी नहीं होने के बारे में पूछा तो दरोगा ने दोबारा जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed