{"_id":"6a7bf9a820560fd3a20e5287","slug":"woman-blackmailed-through-fake-instagram-id-obscene-videos-uploaded-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती के नाम से इंस्टा पर बनाई फर्जी आईडी, फिर कर दी ऐसी हरकत; उन्हें शर्म भी न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती के नाम से इंस्टा पर बनाई फर्जी आईडी, फिर कर दी ऐसी हरकत; उन्हें शर्म भी न आई
Wed, 12 Aug 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:12 AM IST
सार
आगरा में युवती की फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई और उस पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी ने पहले 400 रुपये ट्रांसफर कराए और अब 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है; साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और उस पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 400 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। अब 10 हजार रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि वह अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो देख रही थी। इसी दौरान उसे अपनी फोटो लगी श्रुति नाम की आईडी दिखाई दी। इस पर उनकी फोटो के साथ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे। उसने पांच अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उन्होंने फर्जी आईडी पर संदेश भेज कर आरोपी से पहचान पूछी। आरोपी ने नंबर दिया और अपना नाम आयुष मोदनवाल बताया।
उसके दिए नंबर पर बात करने पर उसने युवती का फोन हैक करने और आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। डरकर युवती ने नौ अगस्त को पेटीएम के जरिये 400 रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने फिर 10 हजार रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर जान से मारने तथा अलग-अलग आईडी बनाकर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी।
विज्ञापन
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है। आईडी ब्लॉक करवा दी गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। -,