फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Tourist Injured at Taj Mahal, Snake Sighting Triggers Panic Among Visitors

UP: ताजमहल पर एक साथ दो आफत, महिला पर्यटक की टूट गई हड्डी; सांप देख दहशत में आए सैलानी

Thu, 23 Jul 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 10:11 AM IST
सार

असम से आई महिला पर्यटक अपर्णा ताजमहल के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से उतरते समय गिर गईं, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, ताजमहल के गार्डन में सांप दिखाई देने से पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कुछ देर बाद सांप झाड़ियों में चला गया।

विज्ञापन
Woman Tourist Injured at Taj Mahal, Snake Sighting Triggers Panic Among Visitors
Woman Tourist Injured at Taj Mahal - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 ताजमहल में बुधवार को असम से आई महिला पर्यटक अपर्णा मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से उतरते समय गिरकर घायल हो गईं। उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। यह हादसा तब हुआ जब एक अन्य पर्यटक का पैर उनके जूते के कवर पर पड़ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें ताजमहल परिसर के औषधालय पहुंचाया। डॉ. सौरव शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोगी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
विज्ञापन



ताजमहल के गार्डन में निकला सांप, पर्यटकों में दहशत
 ताजमहल परिसर में बुधवार को मुख्य परिसर स्थित गार्डन में सांप रेंगता नजर आया। इससे देसी-विदेशी पर्यटकों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बुधवार दोपहर पर्यटक स्मारक के बगीचे के साथ फोटो शूट करा रहे थे। तभी गार्डन में सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी



सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पर्यटकों को सुरक्षा के लिहाज से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। सुरक्षित खाली जगह पाकर सांप झाड़ियों में चला गया। इसके बाद पर्यटकों का भ्रमण सुचारू रूप से शुरू हो गया। 

ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed