फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   263 lost mobile phones worth over 48 lakh recovered

खुशी का न रहा ठिकाना: 48 लाख से ज्यादा के 263 खोए हुए मोबाइल मिले, फोन स्वामियों ने कहा ' थैंक यू पुलिस '

Sat, 01 Aug 2026 10:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 01 Aug 2026 10:00 PM IST
सार

अलीगढ़ पुलिस के सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाते हुए विभन्नि कंपनियों के कुल 263 खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत 48 लाख 70 हजार 386 रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
263 lost mobile phones worth over 48 lakh recovered
बरामद मोबाइल - फोटो : पुलिस

विस्तार

मोबाइल खो जाना आज के दौर में सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के गुम होने भर का नुकसान नहीं है, बल्कि उसमें हमारी यादें, जरूरी दस्तावेज, बैंक डिटेल्स और अनमोल डेटा भी होता है। जब किसी का फोन खो जाता है, तो ऐसा लगता है जैसे दुनिया से संपर्क कट गया हो। लेकिन अलीगढ़ के लोगों के लिए 1 अगस्त का दिन बेहद राहत भरा और खुशी लेकर आया। 

विज्ञापन


पुलिस के सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाते हुए विभन्नि कंपनियों के कुल 263 खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत 48 लाख 70 हजार 386 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

स्वामियों को मोबाइल सौंपते अलीगढ़ एसएसपीजब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किया गया, तो लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। महीनों पहले खो चुके महंगे स्मार्टफोन अचानक वापस मिल जाने की उम्मीद शायद ही किसी को थी। फोन हाथ में आते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी ने आमजन को सीईआईआर पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी नागरिक का मोबाइल फोन खो या गुम जाता है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। नागरिक तुरंत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अपने खोए हुए मोबाइल को ब्लॉक करवा सकते हैं। फोन ब्लॉक होने के बाद उसका कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है, और पुलिस के लिए इसे ट्रैक करना आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed