फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father carried Kanwar on the birth of daughter

पापा की परी: घर में जन्मी बेटी, महादेव के लिए नंगे पैर कांवड़ लेकर निकले पिता, गंगाजल से कराएंगे बेटी को स्नान

Sat, 01 Aug 2026 10:52 AM IST
Chaman Kumar Sharma रुपेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
रुपेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 01 Aug 2026 10:52 AM IST
सार

सचिन ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से उनकी पत्नी निशा ने पहली संतान के रूप में बेटी दिव्या को जन्म दिया। बेटी अब करीब एक वर्ष की होने वाली है। मन्नत पूरी होने पर सचिन 110 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं।

विज्ञापन
Father carried Kanwar on the birth of  daughter
घर में पहली बेटी आने की खुशी में उठाई कांवड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटी के जन्म की खुशी और भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था ने मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी सचिन को 110 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाने का संकल्प पूरा करने के लिए प्रेरित किया। नंगे पांव कांवड़ लेकर राजघाट से मथुरा की ओर निकले सचिन की यह यात्रा लोगों के लिए आस्था और विश्वास की मिसाल बन गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ से गुजरते हुए सचिन बताते हैं कि उनके परिवार में लंबे समय तक बेटी का इंतजार रहा। उनके पिता लाखन सिंह की कोई बहन नहीं थी। इसके बाद चार भाइयों के घर भी काफी समय तक बेटी की किलकारी नहीं गूंजी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि यदि उनके घर बेटी जन्म लेगी तो वह कांवड़ लाकर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


गंगाजल से बेटी को भी स्नान कराएंगे
सचिन ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से उनकी पत्नी निशा ने पहली संतान के रूप में बेटी दिव्या को जन्म दिया। बेटी अब करीब एक वर्ष की होने वाली है। मन्नत पूरी होने पर सचिन 110 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं। सचिन का कहना है कि सबसे पहले वह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद उसी गंगाजल से बेटी दिव्या को स्नान कराएंगे। उनके लिए यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि बेटी के जन्म की खुशी और भगवान के प्रति धन्यवाद का भाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प पूरा करने में भाई दे रहे साथ
इस यात्रा में सचिन के भाई प्रीत, अन्नू और शिवा भी उनके साथ चल रहे हैं। हालांकि कांवड़ का भार सचिन स्वयं उठा रहे हैं। भाई रास्ते में उनकी सहायता कर रहे हैं। सचिन ने बताया कि संकल्प के अनुसार वह पूरी यात्रा नंगे पांव ही पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed