{"_id":"6a2f7ac1d8dd372f860397bf","slug":"35-tola-gold-and-1-lakh-stolen-from-a-teacher-locked-house-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शिक्षक के बंद मकान से 35 तोला सोना व एक लाख चोरी, फॉरेंसिक-एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शिक्षक के बंद मकान से 35 तोला सोना व एक लाख चोरी, फॉरेंसिक-एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार
पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण प्रधानाध्यापक का पूरा परिवार गांव चला गया था। इस दौरान मकान बंद था, जबकि बीच-बीच में परिजन देखभाल के लिए आते रहे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी।
गहनों के खाली डिब्बे व अन्य सामान को समेटतीं महिलाएं
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित श्रीराम कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षक के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर 35 तोला सोना व एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। 14 जून सुबह मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने शिक्षक को वारदात की जानकारी दी।
मूल रूप से थाना गोंडा क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी और शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में रह रहे हैं। 30 मई को पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार गांव चला गया था। इस दौरान मकान बंद था, जबकि बीच-बीच में परिजन देखभाल के लिए आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि मुख्य दरवाजे से लेकर कमरों और अलमारी तक के ताले टूटे हुए थे। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जेवरात के खाली डिब्बे पास के खाली प्लॉट में पड़े मिले। पीड़ित सत्येंद्र कुमार के अनुसार चोर करीब 35 तोला सोना, लगभग आधा किलो चांदी के जेवर और एक लाख रुपये की नकदी ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 80 से 90 लाख रुपये बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसओजी और सर्विलांस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।