{"_id":"62321589d8f8976a0b4510f1","slug":"90-kg-namkeen-and-masala-seized-city-office-news-ali2871151162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 90 किलो नमकीन व मसाला सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 90 किलो नमकीन व मसाला सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए सोमवार को तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान टीमों ने 15 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व वाली टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभु चौधरी, ओमवीर सिंह व जवाहरलाल ने थाना क्वार्सी में निधिवन कॉलोनी में छापा मारा। यहां से योगेश कुमार चौहान के निधि नमकीन उद्योग से नमकीन के तीन नमूने एवं नमकीन बनाने में प्रयुक्त होने वाले मसाले का एक नमूना लिया गया।
टीम ने 50 किलोग्राम नमकीन एवं 40 किलोग्राम नमकीन बनाने के मसाले को सीज कर दिया है। थाना बन्नादेवी के जीटी रोड स्थित प्रतिष्ठान विशाल मेगा मार्ट से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपाशंकर, मनोज कुमार सरोज एवं डॉ. सूरज कुमार ने खाद्य पदार्थ बेसन, सूजी एवं सरसों तेल का एक-एक नमूना संग्रहित किया। मथुरा रोड स्थित मुस्कान डेयरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर ने पनीर का एक नमूना लिया। तहसील इगलास में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह ने हस्तपुर में पुनीत गोयल की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक नमूना भरा है। तहसील खैर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इबादुल्लाह ने कस्बा खैर में विष्णु के खाद्य प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का एक नमूना भरा गया। तहसील गभाना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह ने गौमत- चंडौस रोड स्थित नगला पदम से गुड्डू के यहां से मिश्रित दूध का एक नमूना, वीरपुरा स्थित प्रताप सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना, रविंद्र पाल के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कचरी का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। तहसील कोल में थाना विजयगढ़ के नगला बरी में शिशुपाल सिंह के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना एवं थाना व कस्बा के मडराक से सुरेश के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ लॉज का एक नमूना लेकर उसे जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है।
Trending Videos