{"_id":"69b087fcf293662fbe096c64","slug":"a-mechanic-waiting-for-a-vehicle-was-hit-by-a-car-and-died-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102495-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन का इंतजार कर रहे मिस्त्री को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन का इंतजार कर रहे मिस्त्री को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
विज्ञापन
बबलू का फाइल फोटो
- फोटो : Family
विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे पर अकराबाद मोड़ के पास मंगलवार की सुबह वाहन का इंतजार कर रहे एक राजमिस्त्री को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव धौरी निवासी सत्यवीर उर्फ बबलू (45) राजमिस्त्री थे। परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की सुबह सुबह दस बजे बबलू अपनी ननिहाल सहावर जाने के लिए अकराबाद मोड़ के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ से एक तेज रफ्तार कार आई और बबलू को टक्कर मार कर चली गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ लग गई, पुलिस एवं एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे।
घायल बबलू को मरणासन्न हालत में पहले सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच में पाया कि बबलू की सांस अटक-अटक कर चल रही थी। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया।
बबलू अपने पीछे पत्नी सुमन देवी एवं तीन बच्चों विकास, राधा व द्रोण को रोते बिलखते छोड़ गया है। सीओ बरला गर्वित सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos