{"_id":"697fb738dfa7a9cd90019d76","slug":"a-young-man-died-after-his-bike-skidded-two-others-including-his-brother-were-injured-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101692-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक फिसलने से एक युवक की मौत, भाई सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक फिसलने से एक युवक की मौत, भाई सहित दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोधा टक्कर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक फिसलने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के भाई की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा करीमपुर राजकुमार उर्फ फौजी (27) पुत्र गजराज अपने भाई ऋषिपाल और प्रीतम के साथ बाइक से गोधा की पैंठ में सामान खरीदने आए थे। खरीदारी के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे तीनों बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। गोधा टक्कर पुलिया के पास आगे जा रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक फिसली और तीनों सिर के बल सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए थे और सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गोधा थाना पुलिस ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली भेजा साथ ही परिवार वालों को खबर दी। परिजन भी वहां पहुंच गए थे। सीएचसी में डॉक्टरों ने राजकुमार उर्फ फौजी को मृत घोषित कर दिया। प्रीतम का सीएचसी में इलाज चल रहा है, जबकि ऋषिपाल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उधर खबर गांव मूड़ा करीमपुर पहुंची तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। राजकुमार अपने पीछे पत्नी, पांच साल के पुत्र और तीन साल की बेटी को रोता छोड़ गए हैं। एसओ गोधा लोकेश बैसला ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लिया है। परिवार से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos