सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute over celebrating Holi in village Ummedpur, complaint lodged with police

Aligarh News: गांव उम्मेदपुर में होली रखने पर विवाद, पुलिस से शिकायत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dispute over celebrating Holi in village Ummedpur, complaint lodged with police
विज्ञापन
गांव उम्मेदपुर में होली रखने को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने होली से पहले ही पुलिस से शिकायत करते हुए किसी दूसरे स्थान पर होली रखने की मांग की है।
Trending Videos

गांव उम्मेदपुर के मास्टर चंद्रपालसिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे मकान की दीवार के पास रास्ते में हर साल होली रखी जाती है, जब होली में आग लगती है, तब आग से मेरे मकान की दीवार का पेंट व प्लास्टर खराब हो जाता है, हर साल पेंट व प्लास्टर कराना पड़ता है। इस साल गांव वालों से अनुरोध किया कि मकान से कुछ दूरी पर होली को रख लो, आरोप है कि गांव के कुछ मेरे मकान की दीवार के पास ही होली रख रहे हैं, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान महेश बाबू ने बताया कि होली की आग की लपटों से चंद्रपाल सिंह के मकान का प्लास्टर व पेंट खराब होता है, गांव वालों से कहा था कि मकान से कुछ दूरी पर होली रख लो लेकिन वह उसी जगह होली रखने लिये जोर दे रहे हैं। थाना पुलिस के उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया है, अभी होली तब तक नहीं रखी जाएगी जब तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed