{"_id":"69b925217c86785b60067274","slug":"a-young-man-injured-by-a-bullet-died-during-treatment-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती मरीज को हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
मृतक वेदपाल
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में भर्ती 32 वर्षीय मरीज वेदपाल को 16 मार्च को दो हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर घायल वेदपाल को मरणासन्न अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 17 मार्च को वेदपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
Trending Videos
मृतक वेदपाल खैर क्षेत्र के गांव अहरौला के रहने वाले थे। करीब डेढ़ माह पहले मारपीट में उनके सीधे हाथ में चोट लगी थी। चोट सही न होने पर डॉक्टरों ने हाथ में फ्रैक्चर बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। 16 मार्च सुबह वेदपाल अपने चचेरे भाई गणेश और एक रिश्तेदार के साथ रेनुका हॉस्पिटल पहुंचे। वहां भर्ती करने के बाद वेदपाल का ऑपरेशन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे वेदपाल का चचेरा भाई गणेश कमरे के बाहर पड़ी बेंच पर जाकर सो गया और रिश्तेदार टहलने के लिए अस्पताल के नीचे चला गया। इसी बीच दो हमलावर वेदपाल के कमरे में पहुंचे और पहुंचते ही सीधे माथे से सटा कर गोली मार दी। कमरे में भर्ती दूसरे मरीज के शोर मचाने और गोली आवाज पर अस्पताल स्टाफ के अलावा डॉ. पराग शेखर भी मौके पर आ गए। उन्होंने हमलावरों का गली के बाहर तक पीछा भी किया। गंभीर घायल वेदपाल को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें... Aligarh News: अस्पताल में घुसकर भर्ती मरीज को गोली मारी, हालत गंभीर
मथुरा की युवती के भाइयों ने मारी गोली
16 मार्च देर रात एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सामने आया है कि वेदपाल के मथुरा के गोविंद नगर की एक युवती से सम्बंध थे। उसके पिता व दो भाई पुलिस में हैं। वह लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। 3 फरवरी को युवती की शादी तय थी। वहां पहुंच कर वेदपाल ने विवाद किया था। तब उसे पीटा गया। बाद में 15 दिन वह मथुरा जेल भी रहा। उसी पिटाई में इसके चोट आई थी। वहां से छूटकर आने के बाद युवती का परिवार वेदपाल को धमकी दे रहा था। एक बार इसके घर तक वो लोग आए थे। इस बात की रिकार्डिंग भी मोबाइल में मिली हैं, जिसमें युवक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
यह भी पढ़ें... Aligarh: पहली बार अस्पताल में चली गोली, दोनों हमलावर निकले पुलिसकर्मी, मथुरा की युवती के भाइयों ने की वारदात
हालांकि युवती की शादी हो गई। मगर वह लोग खुन्नस पाले थे। आज युवती के एक भाई व उसकी लोकेशन भी घटना के समय अलीगढ़ की आई है। बाइक सीसीटीवी में कैद मिली है। परिवार ने भी युवती परिवार पर आरोप लगाया है। उसी में मामला दर्ज कर एक टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।