सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Namaz Timings on Eid

Eid 2026: चांद दिखने पर ईद 20 या 21 मार्च को, ईदगाह-मस्जिदों में नमाज के समय का हुआ ऐलान

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 17 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ईद 20 मार्च को या 21 मार्च को यह चांद के दिखने पर निर्भर है। देसी घी में भुनी सेवईं, मोटी सेवईं, सूत फेनी और बनारसी सेवईं की मांग बाजार में बढ़ गई है। ईद के मौके पर पैंट जैसे पायजामा की मांग अधिक है। लेनिन कुर्ते की मांग ज्यादा बढ़ गई है।

Namaz Timings on Eid
ऊपर कोट की दुकान पर रखीं सेवई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ईद 20 या 21 मार्च को होगी, इसका फैसला चांद देखने के बाद लिया जाएगा। हालांकि, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के समय का ऐलान कर दिया गया है।

Trending Videos


नमाज का समय
ईदगाह शाहजमाल में सुबह 7 बजे बजे ईद की नमाज होगी। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे नमाज होगी। बू अली शाह मस्जिद में सुबह 7:45 बजे नमाज होगी। एएमयू के परिसर स्थित जामा मस्जिद में अहले सुन्नत और अहले तशी के लिए अलग-अलग समय तय किए गए हैं। अहले सुन्नत की नमाज सुबह 7:30 बजे और अहले तशी की नमाज सुबह 9: बजे पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तरखान पर बिखरेगी देसी घी में भुनी सेवईं की खुशबू 
इस बार ईद पर देसी में भुनी सेवईं दस्तरखान पर सजेगी। अलग-अलग किस्म की सेवईं बाजार में बिक रही हैं। देसी घी में भुनी सेवईं, मोटी सेवईं, सूत फेनी और बनारसी सेवईं की मांग बाजार में बढ़ गई है। ईद 20 मार्च को या 21 मार्च को यह चांद के दिखने पर निर्भर है। शीर-खुरमा, मीठी और दूध वाली सेवई के लिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं। ऊपरकोट के बाजार में सेवईं की कई दुकानें हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग किस्म की सेवईं बाजार में आई हैं, जिनमें मोटी सेवईं, पतली सेवईं, सूत फेनी और बनारसी सेवईं प्रमुख हैं। पिछले बार से इस बार प्रति किलो 20 रुपये से 50 रुपये सेवईं महंगी हो गई है। दुकानदार मोहम्मद लईक ने बताया कि बनारसी सेवईं 180 रुपये, फेनी 180 से 200 रुपये, मोटी सेवईं 70 रुपये, सेवई दुबई 230 रुपये और देशी घी में भुनी सेवईं 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

पैंट जैसे पायजामा की मांग अधिक
ईद के मौके पर पैंट जैसे पायजामा की मांग अधिक है। लेनिन कुर्ते की मांग ज्यादा बढ़ गई है। दुकानदार शाकिर कुरैशी ने बताया कि लेनिन कुर्ता-पायजामा 750 रुपये, सूती कुर्ता-पायजामा 450 रुपये, कॉटन वाॅयल कुर्ता-पायजामा 650 रुपये में बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैंट वाले पायजामा की मांग ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed