सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mini Stadium in Aligarh

Aligarh Nagar Nigam: 15 करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम, क्रिकेट-फुटबाल आदि होंगे खेल, दौड़ने के लिए होगा ट्रैक

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 17 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ नगर निगम मिनी स्टेडियम बनवाएगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, प्रसाधन सुविधाएं और प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। साथ ही इंडोर गेम्स के लिए अलग से हॉल और दौड़ने के लिए ट्रैक भी तैयार किया जाएगा।

Mini Stadium in Aligarh
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अलीगढ़ नगर निगम 15 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराएगा। स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी कई खेल गतिविधियां संचालित हो सकेंगी।

Trending Videos


स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका शुभारंभ भी होगा। इसके अलावा नगर निगम मिनी स्टेडियम तैयार कराएगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, प्रसाधन सुविधाएं और प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। साथ ही इंडोर गेम्स के लिए अलग से हॉल और दौड़ने के लिए ट्रैक भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि यह स्टेडियम शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वर्तमान में शहर में पर्याप्त खेल सुविधाओं की कमी है, जिसके कारण युवा खिलाड़ी उच्च स्तर की तैयारी के लिए अन्य शहरों की ओर रुख करते हैं।

इस मिनी परियोजना की डीपीआर तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम जल्द ही पूरा प्रस्ताव शासन को भेजेगा, ताकि शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सके। अनुमान है कि स्टेडियम में 500-1000 दर्शकों की क्षमता होगी। इसमें आधुनिक लाइटिंग, सीटिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed