{"_id":"69b935bd9fad03dce7004261","slug":"construction-of-cm-model-composite-school-in-iglas-aligarh-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: इगलास में 24.56 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: इगलास में 24.56 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा व्यवस्था वाला आधुनिक मॉडल स्कूल होगा, जिससे इगलास क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का मॉडल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में इगलास के नयावास स्थित कृषि फॉर्म बेसवां में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए शासन ने 24.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
Trending Videos
यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा व्यवस्था वाला आधुनिक मॉडल स्कूल होगा, जिससे इगलास क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी। निर्माण कार्य में 24 करोड़ 56 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 12.28 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है, जो कुल स्वीकृत बजट का 50 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने विद्यालय में निर्माण कार्य करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को दी है। शासनादेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार कराया जाए। स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल इसी कार्य में किया जाएगा और किसी प्रकार का परिवर्तन सक्षम स्तर की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा।
इगलास में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए शासन ने धनराशि स्वीकृत कर ली है। पहली किस्त भी आ गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विद्यालय से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। -डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए, अलीगढ़