सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One gets life imprisonment for killing ration dealer

Aligarh News: राशन डीलर की हत्या में 11 साल बाद आया फैसला, एक को उम्रकैद, सैन्यकर्मी सहित तीन आरोपी बरी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 19 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव के कुछ लोगों ने देखा कि आरोपी राशन डीलर बच्चू को मुरसान रोड पर बने पनीर प्लांट की कोठरी में खींचकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों को आता देख एक आरोपी ने तमंचे से बच्चू के सिर में गोली मार दी।

One gets life imprisonment for killing ration dealer
राशन डीलर की हत्या का दोषी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में इगलास के गांव मई के पूर्व सैन्यकर्मी राशन डीलर बच्चू सिंह की रंजिशन हुई हत्या के एक दोषी पाली को दोषी करार देकर उम्रकैद से दंडित किया गया है। इस हत्याकांड में आरोपी एक अन्य सैन्यकर्मी सहित तीन आरोपियों को कमजोर साक्ष्यों के आधार पर बरी किया गया है। यह फैसला एडीजे 11 पीके जयंत की अदालत ने सुनाया है।

Trending Videos


दोषी को 11 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार यह घटना 10 मार्च 2015 की शाम की है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मई गांव के फौरन सिंह ने बताया कि उनका पूर्व सैन्य कर्मी बेटा बच्चू सिंह गांव का राशन डीलर था। वह शाम को गांव सिमरधरी के बनी सिंह संग वापस आ रहा था। तभी बनी उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बच्चू घर नहीं आया। 11 मार्च को थाना इगलास में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अगले दिन 12 मार्च को सुबह साढ़े छह बजे शौच के लिए जा रहे गांव के कुछ लोगों ने देखा कि गांव का पाली, मोरध्वज, सैन्यकर्मी अजय, उदयवीर आदि बच्चू को मुरसान रोड पर बने पनीर प्लांट की कोठरी में खींचकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों को आता देख पाली ने तमंचे से बच्चू के सिर में गोली मार दी।

इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। हमले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में राशन की रंजिश में घटना का आरोप लगाया गया। बाद में घायल का दिल्ली के अस्पताल तक उपचार चला। सेफ्टिक फैलने से कुछ दिन बाद उसकी घर पर ही 17 नवंबर को मौत हो गई। इसके बाद परिवार की सूचना पर पोस्टमार्टम आदि के आधार पर मामला हत्या में तरमीम करते हुए आरोपियों पर चार्जशीट लगाई गई। मामले में सत्र परीक्षण में नौ लोगों की गवाही के आधार पर यह तय पाया गया कि घटना में सिर्फ पाली ही दोषी है। बाकी आरोपियों में किसी के खिलाफ साक्ष्य न होने पर उन्हें बरी किया गया। इसी आधार पर पाली को सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed