सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of beating and attempting to poison a prisoner

Aligarh News: कैदी को पीटने और जहर देने के प्रयास का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल, मामले पर जेल अधीक्षक बोले यह

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 24 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

वायरल ऑडियो में बंदी टीटू ने जेल के अंदर लगे पीसीओ से अपने भाई संदीप को फोन किया। टीटू ने रोते हुए बताया कि जेल के दारोगा संजय यादव ने उसके पैसे छीन लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दारोगा ने एक अन्य कैदी जितेंद्र ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। 

Accused of beating and attempting to poison a prisoner
अलीगढ़ जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी ने दरोगा पर जेल में जहर देने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने दरोगा पर प्रताड़ना, मारपीट और पैसे छीनने का आरोप भी लगाया है। वायरल ऑडियो में वह कह रहा है कि यदि जेल में उसकी मौत हो जाती है, तो उसका अंतिम संस्कार उसकी बेटी से कराया जाए।



वायरल ऑडियो के अनुसार, बुलंदशहर निवासी बंदी टीटू ने जेल के अंदर लगे पीसीओ से अपने भाई संदीप को फोन किया। टीटू ने रोते हुए बताया कि जेल के दारोगा संजय यादव ने उसके पैसे छीन लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दारोगा ने एक अन्य कैदी जितेंद्र ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई संदीप ने बताया मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जेल के पीसीओ नंबर से मेरे भाई का फोन आया था। वह बहुत डरा हुआ था। जब जेल में उसने मिलने पहुंचा तो गेट से ही मना कर दिया गया।जिला कारागार जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैदी की मनमानी के चलते उसकी बैरक को बदला गया। इसके चलते बंदी ने पीसीओ पर पहले अपने परिजन से कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा और उसके बाद जेल प्रशासन पर गलत आरोप लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed