{"_id":"69bd1c23d0c4045358029992","slug":"aligarh-airport-equipped-with-cns-atm-system-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Airport: सीएनएस-एटीएम सिस्टम से लैस हुआ एयरपोर्ट, सुरक्षित होंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Airport: सीएनएस-एटीएम सिस्टम से लैस हुआ एयरपोर्ट, सुरक्षित होंगी उड़ानें
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ एयरपोर्ट को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए सीएनएस व एटीएम से लैस किया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर ''वेरी हाई फ्रीक्वेंसी'' (वीएचएफ) की क्षमता बढ़ाने की भी तैयारी है, जिससे पायलट और एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) के बीच बेहतर संवाद हो सके।
अलीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अलीगढ़ एयरपोर्ट को अब संचार, नेविगेशन और सर्विलांस (सीएनएस) तथा एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट (एटीएम) जैसी उन्नत सेवाओं से लैस हो गया है।
Trending Videos
विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अलीगढ़ सहित संबंधित एयरपोर्ट को 63,21,250 (लगभग 64 लाख रुपये) आवंटित किए हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा इन सेवाओं के माध्यम से उड़ानों की सटीक निगरानी और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर ''वेरी हाई फ्रीक्वेंसी'' (वीएचएफ) की क्षमता बढ़ाने की भी तैयारी है, जिससे पायलट और एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) के बीच बेहतर संवाद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों से उड़ान भरने वाले विमानों को वही अत्याधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल और नेविगेशन तकनीक उपलब्ध कराना है, जो बड़े महानगरों के एयरपोर्ट पर होती है। नागरिक उड्डयन निदेशक यह धनराशि सीधे जिलाधिकारियों को आवंटित करेंगे ताकि कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
सीएनएस और एटीएम सिस्टम एयरपोर्ट पर लग चुके हैं। वीएचएफ की क्षमता बढ़ाने का काम होना है। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ में बहुत ही मदद मिलेगी। जल्द ही यहां से उड़ाने भी शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए एयर लाइन कंपनियों को प्रस्ताव दिए गए है।- सत्यव्रत सारस्वत, कार्यवाहक निदेशक विमानपत्तन