सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM orders closure of schools

School Closed: डीएम का आया आदेश, आज से पांच दिन तक सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद, कड़ाई से पालन को कहा

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 27 May 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि छुट्टी की इस अवधि में विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक या खेलकूद गतिविधि के लिए छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में नहीं बुलाया जाएगा।

Aligarh DM orders closure of schools
स्कूल बंद, स्कूल हॉलिडे - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी स्कूलों में 30 मई तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश 27 मई 2026 से 30 मई 2026 तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। 31 मई का रविवार है, इस तरह से स्कूल पांच दिन बंद रहेंगे।



जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक यह आदेश जनपद में संचालित सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी का आदेश
प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि छुट्टी की इस अवधि में विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक या खेलकूद गतिविधि के लिए छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में नहीं बुलाया जाएगा। यदि विद्यालय प्रबंधन चाहे, तो पाठ्यक्रम को सुचारू रखने के लिए इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos


जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन कर स्कूल खोलने वाले संस्थानों के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed