सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out at Aligarh Masoodabad petrol pump

Aligarh News: बाइक के साइलेंसर से उठी चिंगारी से लगी पेट्रोल पंप पर लगी आग, मैनेजर की बाइक भी पूरी तरह जली

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 27 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

टैंकर खाली करते समय एक बाइक सवार युवक पंप परिसर के अंदर ही छूट गया। उसने बाहर निकलने के लिए जैसे ही अपनी बाइक को किक मारकर स्टार्ट किया, वैसे ही टैंकर से निकल रही गैस और बाइक के साइलेंसर से उठी चिंगारी का संपर्क हो गया। देखते ही देखते वहां आग की लपटें उठने लगीं। 

Fire broke out at Aligarh Masoodabad petrol pump
मसूदाबाद पेट्रोल पंप पर लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी में 26 मई को अलीगढ़ शहर में मसूदाबाद बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर तेल खाली कर रहे टैंकर के पास अचानक भीषण आग लग गई। पंप कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।



मसूदाबाद बस स्टैंड के सामने नितुल भार्गव के एचपी पेट्रोल पंप पर शाम करीब 6 बजे कंपनी का एक टैंकर आया था, जिसमें 12 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। नियमों के मुताबिक, जब टैंकर से तेल पंप के टैंक में सप्लाई किया जाता है, तो सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की आवाजाही और तेल की बिक्री पूरी तरह रोक दी जाती है। लेकिन मंगलवार शाम को एक बड़ी चूक हो गई। टैंकर खाली होने की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान एक बाइक सवार युवक पंप परिसर के अंदर ही छूट गया। उसने बाहर निकलने के लिए जैसे ही अपनी बाइक को किक मारकर स्टार्ट किया, वैसे ही टैंकर से निकल रही गैस और बाइक के साइलेंसर से उठी चिंगारी का संपर्क हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते वहां आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें और धुआं उठते देख पंप पर मौजूद ग्राहकों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच आग ने पास ही खड़ी पंप मैनेजर की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
Trending Videos


खतरे को भांपते हुए पंप के कर्मचारियों ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला। उन्होंने तुरंत बालू (रेत), पानी और अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर आग को आगे बढ़ने से रोका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और पूरी तरह कूलिंग कर खतरा टलने की पुष्टि की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी पेट्रोल पंप पर ठीक तीन दिन पहले भी आग लगने की एक छोटी घटना हुई थी, जिसे कर्मचारियों ने समय रहते बुझा दिया था।

रिहायशी इलाके में बड़ा हादसा बचा
मसूदाबाद बस स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप आबादी क्षेत्र में है। पंप के सामने और आसपास आवास और दुकानें हैं। करीब 20 हजार की आबादी इस इलाके में है। अग्निकांड उस समय हुआ जब टैंकर से तेल पंप के टैंक में डाला जा रहा था। बाइक के साइलेंसर की चिंगारी से आग लगी। यदि आग बिकराल रूप लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि 12 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर और पेट्रोल पंप पर टैंक में भरा पेट्रोल और डीजल आग में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती थी। पंप कर्मियों की तत्परता से आग को काबू पा लिय गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed