सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh hopes for the UP Budget 2026

UP Budget 2026: तालानगरी की उम्मीदों को नई चाबी का इंतजार, योगी सरकार से अलीगढ़वासियों को बड़ी उम्मीदें

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ के उद्यमियों को भरोसा है कि बजट 2026 केवल घोषणाओं का पुलिंदा नहीं होगा, बल्कि शहर के परंपरागत हुनर को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने वाला एक ब्लू प्रिंट साबित होगा।

Aligarh hopes for the UP Budget 2026
बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया भर में तालों और हार्डवेयर के लिए मशहूर तालानगरी अलीगढ़ के लिए उत्तर प्रदेश का आगामी बजट 2026 काफी अहम माना जा रहा है। परंपरागत ताला-हार्डवेयर उद्योग से लेकर उभरते हुए डिफेंस कॉरिडोर व ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ जिले के उद्यमियों और आम जनता को योगी सरकार से बड़ी सौगातों की उम्मीद है।

Trending Videos


तालानगरी के एल्युमीनियम और पीतल उद्योग न केवल देश बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी धाक जमाए हुए है। हालांकि, हाल के वर्षों में कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा ने स्थानीय उद्यमियों के सामने चुनौतियां खड़ी की हैं। ऐसे में बजट 2026 से इन उद्योगों को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। उद्यमियों को भरोसा है कि बजट 2026 केवल घोषणाओं का पुलिंदा नहीं होगा, बल्कि शहर के परंपरागत हुनर को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने वाला एक ब्लू प्रिंट साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर और ट्रांसपोर्ट नगर को मिले विशेष प्रोत्साहन
अंडला में बन रहा डिफेंस कॉरिडोर व जीटी रोड के विस्तारित रोड से अलीगढ़ का औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने वाला है। स्थानीय लोगों की मांग है कि बजट में यहां सहायक इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में वहां बेहतर बुनियादी ढांचे के लिए भी भारी आवंटन की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही, अलीगढ़ का दुग्ध उद्योग, खान-पान, स्थानीय खाद्य उत्पाद, कृषि उत्पादन और मेडिकल उपकरण निर्माण क्षेत्र भी सरकार की ओर देख रहा है ताकि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के साथ-साथ इन क्षेत्रों को भी नई पहचान मिल सके।

एमएसएमई के लिए मिले सस्ते ऋण
अलीगढ़ का ताला और हार्डवेयर उद्योग भारी जीएसटी और कच्चे माल की अस्थिरता से जूझ रहा है। उम्मीद है कि राज्य बजट में बिजली दरों में रियायत और एमएसएमई के लिए सस्ते ऋण की व्यवस्था होगी ताकि हम वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना कर सकें। -सौरभ सिक्ससंस, उद्यमी
डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ के लिए गेम चेंजर है। सरकार को बजट में यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने के लिए फंड देना चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को डिफेंस इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण मिल सके और उन्हें बाहर न जाना पड़े। - धनजीत वाडरा, निवेशक (डिफेंस कॉरिडोर)
नगर में सड़कों और जल निकासी की हालत काफी खराब है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान की जरूरत है। - गौरव गोदानी, युवा व्यापारी
जिले में दुग्ध उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। अगर सरकार कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए सब्सिडी बढ़ाती है, तो स्थानीय डेयरी किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। - रवि कुमार सिंह, किसान

बजट से क्या हैं मुख्य उम्मीदें
ताला उद्योग : पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का पुनरुद्धार और आधुनिक मशीनों के लिए सब्सिडी
इंफ्रास्ट्रक्चर : अलीगढ़-पलवल और अलीगढ़-कानपुर मार्ग के विकास में तेजी।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य:- स्थानीय मेडिकल हब को बढ़ावा देने के लिए नए उपकरणों और शोध केंद्रों की स्थापना।

उम्मीदों को लगेंगे पंख..परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर टिकी नजर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगामी 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश करने जा रही है। अलीगढ़ के नागरिकों को इस बजट से भारी उम्मीदें हैं। स्थानीय परिवहन की खस्ताहाली से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में रियायतों तक, जनता चाहती है कि इस बार के बजट में अलीगढ़ के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा हो।

जनता की आवाज
शहर के भीतर स्थानीय परिवहन की स्थिति बहुत खराब है। उम्मीद है कि सरकार बजट में अलीगढ़ के लिए आधुनिक सिटी बस सेवा और नए डिपो के विस्तार के लिए विशेष फंड देगी। - रोहित राघव, दैनिक यात्री (धनीपुर)
शिक्षा और स्वास्थ्य मौलिक अधिकार हैं। यदि कोई चैरिटेबल ट्रस्ट या संस्था अस्पताल या शिक्षण संस्थान के लिए जमीन खरीदती है, तो सरकार को स्टांप ड्यूटी में 50 से 100 प्रतिशत तक की छूट देनी चाहिए। - डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा, समाजसेवी
नगर निगम को आधुनिक डंपिंग यार्ड और मशीनरी के लिए बजट चाहिए। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सफाई और जल निकासी के लिए अतिरिक्त राशि आवंटित होनी चाहिए। - गिरजेश गुप्ता, गृहिणी (प्रतिभा कालोनी)
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर बरसों से बुनियादी सुविधाओं की बाट जोह रहा है। उम्मीद है कि अलीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर और नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण के लिए बजट मिलेगा। - चंचल सिंह, छात्रा
सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टरों और आधुनिक उपकरणों की कमी है। जिला अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी के तौर पर विकसित करने का प्रावधान होना चाहिए। - डॉ. प्रदीप बंसल, चिकित्सक
अलीगढ़-पलवल और अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर राज्य परिवहन की बसों की संख्या बढ़नी चाहिए। बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का कायाकल्प होना चाहिए। - बल्देव सिंह सीटू छात्र नेता

बजट 2026 : अलीगढ़ की पांच प्रमुख मांगें
ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी : राज्य परिवहन की बसों का बेड़ा बढ़ाना और स्थानीय सिटी बसों का संचालन।
स्टांप ड्यूटी में राहत : स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की संपत्तियों के पंजीकरण पर शुल्क में छूट।
स्वच्छता अभियान : नगर निगम के लिए आधुनिक कूड़ा निस्तारण संयंत्र
नगरीय सुविधाएं : प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण और ओवरब्रिज निर्माण।
जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी : अलीगढ़ को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए रैपिड बस कॉरिडोर।

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर
प्रदेश सरकार अपने वार्षिक बजट में आम जनता की ज़रूरतों को प्राथमिकता देगी। बजट में शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और महिलाओं के लिए योजनाएं लागू की जा सकती है। -ठाकुर जयवीर सिंह, बरौली विधायक
अब तक जो मांगें रखी गईं, उन्हें पूरा किया गया है। अब दीनदयाल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा व क्वार्सी बाईपास के फोर-लेन निर्माण की घोषणा का प्रयास होगा। - अनिल पाराशर, कोल विधायक
शहर में एक कन्या डिग्री कॉलेज के अलावा शहरी क्षेत्र के विकास, नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के साथ यातायात सुधार को कुछ ओवरब्रिज आदि के लिए हमारे स्तर से मांग की जा रही है। - मुक्ता संजीव राजा, शहर विधायक
गंगीरी में डिग्री कॉलेज सहित कुछ क्षेत्र के ओवरब्रिज आदि की मांग की जा रही है। आस है कि ये मांग इस बजट में जरूर पूरी होंगी। - ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, छर्रा विधायक
क्षेत्र के लिए काफी प्रस्ताव दिए गए हैं। बजट में सामूहिक रूप से घोषणाएं होने की आस है। कुछ प्रस्ताव अब बजट सत्र में भी रखे जाएंगे। - राजकुमार सहयोगी, इगलास विधायक
हमारे क्षेत्र के लिए काफी कुछ मिला है। आने वाले बजट के लिए भी कुछ प्रस्ताव दिए गए हैं। किसानों व क्षेत्र से जुड़ी काफी कुछ मिलने की आस है। -सुरेंद्र दिलेर, खैर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed