सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Non-Z-A land sold using fake documents

Aligarh: फर्जी कागजों से एसएसबी कर्मी को बेच दी नान जेड-ए की जमीन, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सौदान सिंह ने सौ गज का एक प्लाॅट खरीदा था। विक्रेता ने प्लॉट अपना बताया था। साढ़े तीन लाख रुपये लेकर प्लॉट का बैनामा कर दिया। बाद में पता चला कि विक्रेता सौदान सिंह ने जिस प्लाॅट का बैनामा किया है वह जमीन नान जेड-ए में है और फर्जी कागज बनाकर यह प्लॉट बेचा गया है।

Non-Z-A land sold using fake documents
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फर्जी कागजों के जरिये एक व्यक्ति ने एसएसबी कर्मी को नान जेड-ए की जमीन की बैनामा कर दिया। पता चलने पर एसएसबी कर्मी ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Trending Videos


गांव कसीसों निवासी कमल सिंह के अनुसार वह सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में तैनात हैं। तीन दिसंबर 2012 को खैर कस्बे के मोहल्ला मुसलमानान निवासी सौदान सिंह ने सौ गज का एक प्लाॅट खरीदा था। विक्रेता ने प्लॉट अपना बताया था। साढ़े तीन लाख रुपये लेकर प्लॉट का बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि विक्रेता सौदान सिंह ने जिस प्लाॅट का बैनामा किया है वह जमीन नान जेड-ए में है और फर्जी कागज बनाकर यह प्लॉट बेचा गया है। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो अभद्रता करते हुए विक्रेता जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed