फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Junction set for a makeover; redevelopment to cost 400 crore

Aligarh News: अलीगढ़ जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 400 करोड़ से होगा पुनर्विकास

Thu, 30 Jul 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Junction set for a makeover; redevelopment to cost 400 crore
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : Archive
रेलवे 159 साल पुराने अलीगढ़ जंक्शन का 400 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास करेगा। यह परियोजना अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक और सुंदर बनाना है। इसके तहत यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रयागराज मंडल के महाप्रबंधक नरेश पाल और रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन



इसके बाद वे जिलाधिकारी अविनाश कुमार और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से भी मिले। इन मुलाकातों में रेलवे स्टेशन के समग्र विकास और विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों को कुछ उपयोगी सुझाव भी मिले हैं। इन सुझावों का उपयोग स्टेशन की आगामी कार्ययोजनाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। स्टेशन का कुल भवन करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैला है। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित यह स्टेशन एनएसजी - 3 की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मल्टी-कॉम्प्लेक्स का निर्माण
पुनर्विकास के तहत वर्तमान में मौजूद आवासीय कॉलोनी, कार्यालय, आरक्षण कक्ष, अस्पताल और मनोरंजन कक्ष तोड़े जाएंगे। इनके स्थान पर एक नया मल्टी-कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इस कॉम्प्लेक्स में सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अतिरिक्त, कैफेटेरिया, पार्किंग स्थल और विश्रामालय भी बनाए जाएंगे।


अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिजाइन
प्लेटफार्म नंबर एक से लगा पुराना भवन 7900 वर्ग मीटर क्षेत्र में है। अलीगढ़ जंक्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेशन बनाने के लिए नए सिरे से डिजाइन तैयार की जा रही है। कठपुला साइड से सेंटर प्वाइंट तिराहे तक रेलवे क्षेत्र में बनी सड़क को स्टेट बैंक तिराहे से दूसरी ओर बनाने का प्रस्ताव भी है। नई डिजाइन को स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed