फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees worshipped their gurus and went to bathe in the Ganges

Aligarh News: गुरुओं का पूजन किया, गंगा स्नान के लिए गए भक्त

Thu, 30 Jul 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 30 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped their gurus and went to bathe in the Ganges
रावण टीला चेतन आश्रम में गुरु पू​र्णिमा पर साध्वी पुनीता चेतन का स्वागत करते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
गुरु शिष्य के स्नेह एवं संस्कार की परंपरा का महापर्व गुरु पूर्णिमा बुधवार को पूरे धार्मिक उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा तटों पर जाकर पवित्र गंगाजल में डुबकी लगाई और दान कर धार्मिक पुण्य कमाया। शिष्यों ने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु चेतनानंद सरस्वती की चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद लिया। सुबह परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ परिक्रमा की। साध्वी पुनीता चेतन का भी पूजन किया गया। साध्वी पुनीता ने कहा कि गुरु मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। यहां मानव महाजन, डाॅ. मुकेश शर्मा, कुमकुम, आशीष सिंह, किरण सिंह, विमला, द्रौपा, रेणु, राजकुमार अग्रवाल, वंदना, प्रज्ञा, मुस्कान, सोनिया आदि थे।
विज्ञापन



अटलपुर स्थित आश्रम में गुरु पूर्णिमा का उत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। भक्तों ने हितैषी बाबा के दर्शन किए। मामू भांजा स्थित राधा मोहन मंदिर पर श्री गुरु चरण पूजन किया गया। आचार्य यश भारद्वाज ने गुरु पूर्णिमा के बारे में बताया। अचल ताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर भगवान गणेश जी का शृंगार और पूजन किया गया। देर शाम महाआरती हुई। मंदिर महंत विनयनाथ ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री मंगलकारी बालाजी मंदिर तालानगरी में पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवम शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी आदि थे।
कनवरीगंज के श्री दुर्गे महारानी मंदिर के महंत आचार्य दिवाकर वेदपाठी और महाकालेश्वर मंदिर धनियाबाड़ा के पुजारी पवन कुमार ने पटका पहनाकर दक्षिणा देकर गुरुजन का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर महापौर प्रशांत सिंघल, मनोज वार्ष्णेय, डॉ. गौरी आर्य, कृष्ण गुप्ता, हरी बाबू गुप्ता आदि थे।

श्याम कंपाउंड में गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ। यहां युवा भाजपा नेता दीपक रफी, उमा वशिष्ठ, योग शिक्षिका प्रीति वशिष्ठ, चिंतन मनन, पं राजू शर्मा, मोरमुकुट शर्मा आदि थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा के नेतृत्व में सभी मंडलों के प्रमुख मंदिर और देवालयों में पहुंचकर वहां के संत, पुजारी व आचार्यों का सम्मान किया। कोल विधायक अनिल पाराशर व भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय ने टीकाराम मंदिर में राम महाराज व राजू पंडित का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed