फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The police are your friends; do not be afraid... ask for help

Aligarh News: पुलिस आपकी दोस्त है, डरिए नहीं... मदद मांगिए

Thu, 30 Jul 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The police are your friends; do not be afraid... ask for help
महिला थाने में स्कूल की छात्राओं को थाने की जानकारी देतीं इस्पेक्टर निशा चौधरी। - फोटो : samvad
पुलिस से डरने की नहीं, भरोसा करने की जरूरत है। कोई आपको परेशान करे या किसी भी तरह की परेशानी हो तो बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा और मदद के लिए हमेशा तैयार है। ये बातें बुधवार को महिला थाना प्रभारी निशा चौधरी ने अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं से कहीं।
विज्ञापन


महिला थाना में आयोजित कार्यक्रम में अलबरकात पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा, कानून और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस सबसे भरोसेमंद साथी होती है। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर रुखसाना परवीन ने सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतना के लिए कहा। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर कल्याणी, कांस्टेबल देवी, स्कूल की शिक्षिकाएं परवीन दानिश, फरहाना, अशरफ, एसएम राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन्होंने पूछे सवाल-
- पुलिस नौकरी अच्छी है, ड्यूटी परेशान करती है ? - सना, छात्रा
थाना प्रभारी : पुलिस नौकरी अच्छी है और ड्यूटी परेशान नहीं करती है।
- खुद को असुरक्षित महसूस करने पर क्या करना चाहिए ? - हिबा, छात्रा
थाना प्रभारी : देखिए, अगर आपको लगता है कि कोई खुद को असुरक्षित महसूस करता है, तो तुरंत पुलिस से मदद लेनी चाहिए।
- अप्रिय घटनाओं को जानकारी कहां देनी चाहिए?- शाहिदुल, छात्रा
थाना प्रभारी : जो नंबर बताए गए हैं, उस पर कॉल करनी चाहिए। पुलिस आपकी मदद करेगी।

घबराए नहीं, कॉल करें -1930 साइबर हेल्पलाइन
-112 आपातकालीन पुलिस
-1098 चाइल्ड लाइन
-181 महिला हेल्पलाइन
-1090 महिला पावरलाइन
-1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed