Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam Illegal Plotting Demolished

अलीगढ़: सरकारी जमीन पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, लगाया अपना बोर्ड

Tue, 17 Nov 2026 04:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 17 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

सरकारी जमीन को अपनी बताकर उस पर प्लॉटिंग करने का मामला सामने आने पर अलीगढ़ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को वार्ड 24 देवसैनी में गाटा संख्या 309 स्थित ऊसर भूमि की पैमाइश कराई।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam Illegal Plotting Demolished
अतिक्रमण ध्वस्त करता बुलडोजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सरकारी जमीन को अपनी बताकर उस पर प्लॉटिंग करने का मामला सामने आने पर अलीगढ़ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड 24 देवसैनी में गाटा संख्या 309 स्थित ऊसर भूमि की पैमाइश कराई। जांच में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। साथ ही जमीन पर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से शिकायत की थी कि देवसैनी में नगर निगम की करीब 252 हेक्टेयर ऊसर भूमि पर स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर पीताम्बर और सर्वेश देवी की ओर से अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को जांच और जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

नगर निगम टीममंगलवार को सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव संपत्ति विभाग के राजस्व निरीक्षक चौब सिंह, राम प्रकाश सिंह और प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने जमीन की पैमाइश कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। इसके बाद नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए मौके पर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड भी लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है। इस पर कब्जा करने या अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी अथवा विवादित जमीन पर भूखंड खरीदने से पहले उसके दस्तावेज की जांच जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed