Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh OTS Scheme Extended Property Tax Relief

अलीगढ़: अब 14 दिसंबर तक पुराने कर बकाये पर मिलेगी राहत, 15 जनवरी तक निस्तारित होंगे सभी आवेदन

Tue, 17 Nov 2026 01:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 17 Nov 2026 01:30 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम की सीमा में करीब 1.60 लाख मकान हैं। ऐसे में शासन के इस फैसले से बड़ी संख्या में भवन एवं जलकर बकायेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Aligarh OTS Scheme Extended Property Tax Relief
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम का संपत्ति कर और जलकर बकाया होने के कारण एकमुश्त भुगतान का इंतजार कर रहे शहरवासियों को शासन ने एक और मौका दिया है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समय सीमा एक महीने बढ़ा दी गई है। अब बकायेदार 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों के अंतिम निस्तारण की तारीख भी बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ नगर निगम की सीमा में करीब 1.60 लाख मकान हैं। ऐसे में शासन के इस फैसले से बड़ी संख्या में भवन एवं जलकर बकायेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके तहत भवनकर, जलकर, सीवरकर और जलमूल्य के बकाये पर निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार राहत दी जा रही है। पहले योजना में आवेदन की अंतिम तारीख 14 नवंबर निर्धारित थी, जबकि आवेदनों का निस्तारण 15 दिसंबर तक होना था।
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उन्होंने संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक बकायेदारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed