सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Public School OSD accused of illegal entry into school

Aligarh: एएमयू-एपीएस के बीच गहराया विवाद, ओएसडी पर स्कूल में अवैध घुसपैठ का लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

एएमयू के संरक्षण में संचालित एपीएस में करोड़ों रुपये की वित्तीय हेराफेरी के मामले की जांच में पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह और पूर्व कुलसचिव अब्दुल हमीद के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए हैं। स्कूल के खाते से 4.8 करोड़ रुपये की राशि फर्जी तरीके से एपीएस शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

Aligarh Public School OSD accused of illegal entry into school
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद गहराया गया है। ओएसडी पर स्कूल में अवैध घुसपैठ करने की शिकायत एसएसपी से की गई है।

Trending Videos


अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति  ने एएमयू द्वारा नियुक्त विशेष कार्याधिकारी पर स्कूल परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने, महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जाने और डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्कूल समिति की सचिव प्रोफेसर जकिया अतहर सिद्दीकी ने एसएसपी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संरक्षण में संचालित अलीगढ़ पब्लिक स्कूल (एपीएस) में करोड़ों रुपये की वित्तीय हेराफेरी के मामले की जांच में पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह और पूर्व कुलसचिव अब्दुल हमीद के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए हैं। स्कूल के खाते से 4.8 करोड़ रुपये की राशि फर्जी तरीके से एपीएस शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर की गई थी। अब मामला खुलने के बाद रकम होल्ड कर दी गई है।

अमूटा ने भी की मामले में एफआईआर की मांग
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के बैंक खाते से 4.80 करोड़ रुपये शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर किए जाने के मामले में एएमयू शिक्षक संघ (अमुटा) ने गंभीर आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed