सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indian Hindi Council honored Prof. Krishnamurari Mishra

AMU: प्रो कृष्णमुरारी मिश्र को भारतीय हिंदी परिषद ने किया सम्मानित, एएमयू में रहे पूर्व कार्यवाहक कुलपति

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रो. कृष्णमुरारी मिश्र 50 से अधिक विदेश यात्राएं कर चुके हैं। वह विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों तथा लोक सेवा आयोगों की चयन समितियों के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में विजिटिंग फेलो के रूप में आमंत्रित किया।

Indian Hindi Council honored Prof. Krishnamurari Mishra
प्रोफेसर कृष्णमुरारि मिश्र - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज की भारतीय हिंदी परिषद ने 2 अप्रैल को स्थापना दिवस पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति, कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता व हिंदी के प्रोफेसर कृष्णमुरारि मिश्र को सम्मानित किया।

Trending Videos


प्रो. कृष्णमुरारि मिश्र हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। साथ ही उन्हें आगरा की नागरी प्रचारिणी सभा ने पं. ब्रजमोहन रावत पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो कृष्णमुरारी मिश्र के बारे में
प्रो. कृष्णमुरारी मिश्र 50 से अधिक विदेश यात्राएं कर चुके हैं। वह विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों तथा लोक सेवा आयोगों की चयन समितियों के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में विजिटिंग फेलो के रूप में आमंत्रित किया। हिंदी आलोचना के क्षेत्र में प्रो. मिश्र को आद्यविम्बात्मक आलोचना नामक स्वतंत्र आलोचना संप्रदाय के प्रवर्तन का श्रेय प्राप्त है। यह संप्रदाय वर्तमान में हिंदी आलोचना और शोध की दिशा को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed