सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CCTV footage summoned in court

AMU: छात्र के दोस्त की गिरफ्तारी का मामला, आज सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश करेगी दो थानों की पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Apr 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

इस मामले में फरार आरोपी एएमयू छात्र शहबाज व उसका साथी मो.आकिल की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हैं। उनमें से शहबाज के दिल्ली पहुंचने का अंदेशा है। इसके लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

CCTV footage summoned in court
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के एफएम टॉवर के पास फायरिंग व एएमयू के सर जियाद्दीन हॉल में मैग्जीन-कारतूस, नकली नोट और फर्जी दस्तावेज रखने का आरोपी एएमयू छात्र शहबाज व उसका साथी मो. आकिल का अभी कोई सुराग नहीं लगा। इधर, इस मामले में जेल भेजे गए शहबाज के दोस्त इदरीश की गिरफ्तारी को लेकर सिविल लाइंस व क्वार्सी पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। इसे लेकर न्यायालय में इदरीश की तलबी की तारीख भी नियत है।

Trending Videos


एफएम टॉवर पर झगड़ा व फायरिंग में पुलिस ने सीसीटीवी से शहंशाहबाद के शहबाज उर्फ छोटू की पहचान हुई। एएमयू एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र शहबाज की तलाश में पुलिस जब सर जियाउद्दीन हॉल के कमरा नंबर जैड-34 में पहुंची तो वहां उसके अवैध रूप से रहने की जानकारी मिली। वहां तलाशी में मैग्जीन-कारतूस, नकली नोटों के अलावा शहबाज के नाम से फर्जी दस्तावेज व बरेली के भोजपुरी धौर्रा टांडा के मो.आकिल के नाम के दस्तावेज मिले। साथ में मुरदाबाद के मुदस्सिर का लैपटॉप भी मिला। तीनों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बाद में मुदस्सिर को पूछताछ में क्लीनचिट दे दी। इसी बीच शहबाज के करीबी दोस्त उसकी भागने में मदद करने वाले आसिफ इदरीश को ऑडी कार सहित दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसकी न्यायालय में रिमांड प्रक्रिया में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 9 तारीख से उठा रखा है और 10 को गिरफ्तारी दिखा रहे हैं। सिर्फ बयानों पर आरोप लगाया गया है। इसी मामले में न्यायालय ने तीन दिन का रिमांड तो स्वीकार कर लिया। मगर सोमवार को क्वार्सी व सिविल लाइंस थानों का दस अप्रैल का सीसीटीवी फुटेज तलब किया है। जिसे पुलिस सोमवार को पेश करेगी। इसके लिए इदरीश को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तलाश में लगातार हाथ पांव मार रही पुलिस
इस मामले में फरार आरोपी एएमयू छात्र शहबाज व उसका साथी मो.आकिल की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हैं। उनमें से शहबाज के दिल्ली पहुंचने का अंदेशा है। इसके लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं आकिल के विषय में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस की टीमें लगातार दोनों की तलाश में हाथ पांव मार रही हैं। सीओ तृतीय सर्वम सिंह का यही कहना है कि गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed