पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh training aircraft crashed in Kasganj

यूपी में हादसा: ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कासगंज हाईवे के पास हुआ क्रेश, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Jun 2026 05:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 05:09 PM IST
सार

निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी के कारण एक प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट सोमवार शाम चार बजे क्रेश होकर गिर गया। विमान को महिला पायलट कायनात खान उड़ा रही थी।

विज्ञापन
Aligarh training aircraft crashed in Kasganj
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एयरक्राफ़्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कासगंज की पुलिस लाइन के पीछे हाईवे के सहारे गिर गया। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट में सवार एकमात्र महिला पायलट घायल हुई है, जिसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


आज दोपहर चार बजे के लगभग अलीगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चेतक एविएशन का एक एयरक्राफ्ट कासगंज के ऊपर से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि उसमें एकमात्र महिला पायलट कायनात खान मौजूद थीं। किसी तकनीकि गड़बड़ी के कारण एयरक्राफ्ट ने एक-दो चक्कर लगाए और वह बिजली के तार से टकराकर पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे गिर गया।  एयरक्राफ्ट में मौजूद महिला पायलट कायनात खान हादसे में गंभीर घायल हो गईं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अलीगढ़ से एयरक्राफ्ट की टीम पहुंच गई है। 
विज्ञापन


अभी तक अपडेट
निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी के कारण एक प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट सोमवार शाम चार बजे क्रेश होकर गिर गया। विमान को महिला पायलट 27 वर्षीय कायनात खान पुत्री कादरखान निवासी मुबई उड़ा रही थी। जो गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरक्राफ्ट क्रेश होने की घटना के बाद जिले के कई अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। यह बताया जा रहा है कि इस विमान ने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। यह चेतक अविएशन कंपनी का प्लेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले भी निजी एयरक्राफ्ट उतार दिया था खेत में 
धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट से संचालित पायनियर फ्लाइंग एकेडमी का प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट वीटी-पीएफबी डायमंड डीए-40 डायमंड स्टार 24 मई सुबह करीब पौने नौ बजे उड़ान पर रवाना हुआ था। एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने का निर्धारित समय सुबह 8 बजकर 38 मिनट था। एयरक्राफ्ट को जालंधर निवासी प्रशिक्षक कैप्टन असद उड़ा रहे थे। उनके साथ ग्रेटर नोएडा निवासी ट्रेनी पायलट कुणाल कसाना मौजूद थे। करीब 20 से 25 मिनट की उड़ान के बाद कॉकपिट में अचानक खतरे का अलार्म बजने लगा। इसके बाद दोनों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी। 

कम ऊंचाई पर उड़ान होने के कारण एयरक्राफ्ट को वापस एयरपोर्ट तक लाना जोखिम भरा हो सकता था। ऐसे में प्रशिक्षक ने आबादी से दूर गांव चंगेरी के पास हेमेंद्र सिंह के खाली खेत में एयरक्राफ्ट उतारने का फैसला किया। खेत में उतरते ही एयरक्राफ्ट के पहिये जमीन में धंस गए, लेकिन बड़ा हादसा टल गया था।

अलीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक सत्यब्रत सारस्वत हादसे पर यह बोले

अलीगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक सत्यब्रत सारस्वत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चेतक एविएशन के इस विमान ने दोपहर 3:30 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के ठीक आधे घंटे बाद, यानी शाम 4 बजे, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद अलीगढ़ एयरपोर्ट और चेतक एविएशन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) को भी सूचित कर दिया गया है। अब डीजीसीए की एक विशेष टीम मौके पर आकर हादसे के कारणों की जांच करेगी।

सारस्वत ने बताया कि शुरुआत में अनुमान लगाया जा रहा था कि विमान अकराबाद के आसपास कहीं गिरा होगा, लेकिन बाद में तकनीकी सहायता से उसकी सटीक लोकेशन की जानकारी मिल सकी। इस हादसे में विमान उड़ा रही महिला पायलट घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसाग्रस्त विमान चेतक एविएशन का है, जिसका पंजीकरण नंबर वीटी एएफबी है। यह सेसना एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा निर्मित एक टू-सीटर, फिक्स गियर लाइट पिस्टन एयरक्राफ्ट है। इस तरह के विमानों का इस्तेमाल आमतौर पर प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए जरूरी उड़ान के घंटे अर्जित करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed