{"_id":"6a424188f3c2651b5204fb12","slug":"crazy-kids-tournament-semi-final-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crazy Kids Tournament: शक्तिमान और ब्लास्टर्स ने की शानदार जीत दर्ज, फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crazy Kids Tournament: शक्तिमान और ब्लास्टर्स ने की शानदार जीत दर्ज, फाइनल में बनाई जगह
Mon, 29 Jun 2026 03:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:28 PM IST
सार
टाइटंस के अंश ने मात्र 27 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया था। हालांकि, टाइटंस की टीम सात ओवर में चार विकेट पर 94 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विजेता टीम
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ में हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रेजी किड्स टूर्नामेंट में शक्तिमान और ब्लास्टर्स टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों ने अपने सेमीफाइनल मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शक्तिमान का सामना गतिमान टीम से हुआ। शक्तिमान ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट खोकर 47 रन बनाए। आदित्य ने टीम के लिए सर्वाधिक 12 रन का योगदान दिया। गतिमान की ओर से रेयांश और आरव ने एक-एक विकेट हासिल किया। 48 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गतिमान की टीम छह ओवर में चार विकेट पर 38 रन ही बना सकी। इशांक ने 14 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शक्तिमान के माधव, आदित्य और कियान ने एक-एक विकेट लिया। आदित्य विनय को इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
ब्लास्टर्स की रोमांचक जीत
दूसरे सेमीफाइनल में ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। उन्होंने सात ओवर में दो विकेट खोकर 97 रन बनाए। हर्षित ने 27 और प्रेरक ने 24 रनों की शानदार पारियां खेलीं। टाइटंस की ओर से प्रद्युम्न और लक्ष्य ने एक-एक विकेट हासिल किया। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने जोरदार संघर्ष किया।
विज्ञापन
अंश की विस्फोटक पारी और माधव का प्रदर्शन
टाइटंस के अंश ने मात्र 27 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया था। हालांकि, टाइटंस की टीम सात ओवर में चार विकेट पर 94 रन ही बना सकी। ब्लास्टर्स ने यह मैच तीन रनों के करीबी अंतर से जीत लिया। ब्लास्टर्स के माधव ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।