पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aryaman and the Blasters teams emerged as winners

क्रिकेट : आर्यमान और ब्लास्टर्स की टीमें बनीं विजेता

Wed, 01 Jul 2026 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aryaman and the Blasters teams emerged as winners
डीएस कॉलेज के मैदान पर विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : samvad
एचबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रेजी किड्स सीजन-3 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। छोटे उस्ताद वर्ग में आर्यमान और बड़े उस्ताद वर्ग में ब्लास्टर्स ने खिताब जीता।
विज्ञापन



छोटे उस्ताद वर्ग में शक्तिमान और आर्यमान की टीम आमने-सामने थी। शक्तिमान ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट पर 55 रन बनाए। कियान ने 24 और कल्प ने 15 रन की पारी खेली। 56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यमान की टीम ने 5.2 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया। उदित आनंद ने 25, जाग्रव ने 12 रनों का योगदान दिया। शक्तिमान के माधव ने दो विकेट झटके। जाग्रव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



बड़े उस्ताद वर्ग में ब्लास्टर्स ने सात ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 107 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। प्रेरक सागर ने 57 और हर्षित ने 29 रनों का योगदान दिया। जवाब में स्ट्राइकर्स की टीम सात ओवर में चार विकेट पर 75 रन ही बना सकी। मनन ने 31 और गर्व ने 18 रन बनाए। प्रेरक सागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रेजी किड्स सीजन-3 में कल्प, केशव, माधव, अंश और कियान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव ज्वेलर्स को मिली जीत
डीएस कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को उदय प्रीमियर लीग (यूपीएल-5) में उदय राजीव ज्वेलर्स और उदय हर्ष होजरी हाउस के बीच मैच खेला गया। इसमें राजीव ज्वेलर्स ने हर्ष होजरी हाउस को पांच विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्ष होजरी हाउस की टीम 13.4 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। सचिन सरकोड़ा ने 19 गेंदों में 38 रन की आक्रामक पारी खेली। नवनीत वर्मा ने 30 रन का योगदान दिया।


राजीव ज्वेलर्स के गेंदबाज राहुल स्क्रैप और वैभव गुप्ता ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजीव ज्वेलर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान दीनू ने 22 गेंदों पर 38 रन की बेहतरीन पारी खेली। राहुल स्क्रैप ने 21 रन बनाकर जीत दिलाई। हर्ष होजरी हाउस के कप्तान अनुराग वर्मा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed