पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meritorious students will wear kurta-pyjama and sarees at the convocation ceremony

Aligarh News: दीक्षांत समारोह में कुर्ता-पायजामा और साड़ी पहनेंगे मेधावी

Wed, 01 Jul 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students will wear kurta-pyjama and sarees at the convocation ceremony
आरएमपीयू। - फोटो : Archive
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के दीक्षांत समारोह में मेधावी कुर्ता-पायजामा और साड़ी में दिखेंगे। छह जुलाई को होने वाले समारोह के लिए विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड जारी कर दिए हैं। मुख्य अतिथि आईएनएसए नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. शेखर सी. मांडे होंगे, जबकि अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन



मेडल प्राप्त करने वाले छात्र सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और काले जूते पहनकर समारोह में शामिल होंगे। छात्राओं के लिए लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज निर्धारित किया गया है। इस वर्ष विभिन्न संकायों के कुल 47 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह छह जुलाई को सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed