{"_id":"6a51600c41b05225bd00b29d","slug":"attempt-to-kidnap-an-11-year-old-child-by-luring-him-with-chocolate-aligarh-news-c-2-gur1004-1016910-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चॉकलेट का लालच देकर 11 साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चॉकलेट का लालच देकर 11 साल के बच्चे के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट का लालच देकर एक युवक ने 11 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन मासूम की सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। रास्ता बदलते ही बच्चे को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग निकला। उसकी पूरी करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना बृहस्पतिवार शाम थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बुद्धविहार इलाके की है। बुद्धविहार निवासी संजय कुमार की घर से कुछ दूरी पर दूसरी गली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शाम के समय उनका 11 वर्षीय बेटा गोविंद अपने पिता से मिलने दुकान पर आया था। कुछ देर रुकने के बाद वह पैदल ही घर लौट रहा था।
इसी दौरान रास्ते में एक युवक उसके पास पहुंचा और बहाने से कहा कि उसके पिता का फोन आया है। उन्होंने दूसरी दुकान से अच्छी वाली चॉकलेट दिलाने के लिए भेजा है। युवक की बातों में आकर गोविंद उसके साथ चल पड़ा। आरोपी ने उसके कंधे पर हाथ रखा और उसे किरन पैलेस की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद जब युवक ने रास्ता बदला तो गोविंद को शक हुआ। उसे महसूस हुआ कि कुछ गड़बड़ है। किरन पैलेस के पास पहुंचते ही उसने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग वहां पहुंचने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गया और बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।
आरोपी के भागने के बाद गोविंद ने एक राहगीर की मदद ली और उसके फोन से अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्चे ने माता-पिता को सामने देखकर राहत की सांस ली।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ धनंजय कुमार के अनुसार पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी है।