फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daily commuters face increased difficulties due to delays in TAD passenger trains

Aligarh News: टीएडी पैसेंजर की लेटलतीफी से बढ़ीं दैनिक यात्रियों की मुश्किलें

Sat, 11 Jul 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Daily commuters face increased difficulties due to delays in TAD passenger trains
भारतीय रेल। - फोटो : Archive
टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली (टीएडी) पैसेंजर ट्रेन की लगातार हो रही देरी से दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुबह के समय निर्धारित समय पर अलीगढ़ पहुंचने वाली यह ट्रेन शाम को वापसी में नियमित रूप से दो से पांच घंटे की देरी से चल रही है। कई बार यह देरी छह से आठ घंटे तक पहुंच जाती है, जिससे नौकरीपेशा, छात्र और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



दिल्ली, गाजियाबाद, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस और टूंडला के बीच सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के संचालन का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। देर रात घर पहुंचने से परिवार की चिंता बढ़ जाती है और अगले दिन की दिनचर्या भी प्रभावित होती है। दैनिक यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से टीएडी पैसेंजर का संचालन समयबद्ध करने, देरी के कारणों की नियमित समीक्षा करने और यात्रियों को सही समय की सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


-स्थायी समाधान की मांग-
कई महीनों से ट्रेन शायद ही कभी समय पर आई हो। स्टेशन पर घंटों इंतजार करना मजबूरी बन गया है। - योगेश शर्मा, यात्री
नौकरी से लौटने के बाद ट्रेन की देरी के कारण घर पहुंचते-पहुंचते देर रात हो जाती है। इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - हरीश माहेश्वरी, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार ट्रेन इतनी देर से आती है कि मजबूरी में निजी वाहन या बस का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है।
- राहुल गुप्ता, यात्री
ट्रेन के देरी से आने के कारण पढ़ाई और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। - दुर्गेश शर्मा, यात्री


वर्जन
विभिन्न रेलखंडों पर ट्रैफिक दबाव, परिचालन संबंधी कारणों और अन्य ट्रेनों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण कई बार टीएडी पैसेंजर निर्धारित समय से विलंब से पहुंचती है। ट्रेन की समयबद्धता में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed