फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers' maize soaked by rain at Dhanipur Mandi

Aligarh News: धनीपुर मंडी में बारिश से भीगी किसानों की मक्का

Sat, 11 Jul 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 11 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' maize soaked by rain at Dhanipur Mandi
धनीपुर मंडी में बारिश में ​भीगे मक्का के बोरे।  - फोटो : samvad
धनीपुर मंडी में खुले में रखी किसानों की मक्का बारिश के कारण भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान इसके लिए मंडी प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन



किसानों ने अपनी मक्का बेचने के लिए मंडी में रखी थी। अचानक हुई बारिश से इसको बचाने का कोई इंतजाम नहीं था। मंडी में शेड की व्यवस्था न होने से किसानों को यह नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन



जवां के किसान हरिओम ने बताया कि उन्होंने कई दिनों से अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार किया था। अब भीगी हुई मक्का को कम दाम पर बेचना पड़ेगा। मंडी प्रशासन ने खुले में अनाज रखने की अनुमति दी थी, लेकिन बारिश से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कई बार शेड और सुरक्षित भंडारण की मांग की थी। प्रशासन ने इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इस नुकसान से किसानों में रोष है। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।


किसानों के अनाज को सुरक्षित रखने के लिए दुकानों के नीचे बरामदे बने हुए हैं। अधिकांश किसानों ने खुले में मक्का को सुखाने के लिए रख दी थी। अचानक बारिश आने से मक्का भीग गई। अब इसे सुखाया जा रहा है।

- राजेश गुप्ता, उपनिदेशक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed