सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Avinash Kumar new DM of Aligarh

Aligarh: जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला, अविनाश कुमार बने अलीगढ़ के नए डीएम, कल ले सकते हैं चार्ज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

निवर्तमान डीएम संजीव रंजन को कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात किया है। गाजीपुर के तत्कालीन डीएम अविनाश कुमार को अब अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Avinash Kumar new DM of Aligarh
अलीगढ़ के नए डीएम अविनाश कुमार, निवर्तमान डीएम संजीव रंजन - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला कर दिया है। गाजीपुर के तत्कालीन डीएम अविनाश कुमार को अब अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से राजधानी लखनऊ के निवासी हैं। अलीगढ़ उनके करिअर का पांचवां जिला होगा जहां वह डीएम के रूप में कमान संभालेंगे। नवागत डीएम बुधवार को जिले का प्रभार संभाल सकते हैं।

Trending Videos


निवर्तमान डीएम संजीव रंजन को कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात किया है। संजीव रंजन का कार्यकाल यहां पर लगभग सवा साल रहा। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। 20 जनवरी 2025 को उन्होंने अलीगढ़ के डीएम का पद संभाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में तैनाती के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक हुआ। मंडल से अलीगढ़ के अलावा एटा को भी नया जिलाधिकारी मिला है। अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed