AUPL Season-2: वसीम की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच, एवीपी फाल्कंस बना विजेता, प्रशांत राइडर्स को एक रन से हराया
मैदान पर पहले खेलते हुए एवीपी फाल्कंस की टीम 18.4 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत राइडर्स की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट पहले ओवर के तीसरी गेंद पर सिर्फ दो रन के योग पर गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरी ओवर तक चले अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 के फाइनल मुकाबले में एवीपी फाल्कंस ने प्रशांत राइडर्स को एक रन से हरा दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि प्रशांत राइडर्स आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार विकेट गिरने और वसीम की कसी हुई 18वें और 20वें ओवर की गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
सोमवार को महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर पहले खेलते हुए एवीपी फाल्कंस की टीम 18.4 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। 11.1 ओवर में 49 रन पर छह विकेट गिर गए। कप्तान अमित कुमार ने सबसे तेज 32 रन (14 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) की पारी खेली। उजागर यादव ने 31 और आर्यन राजपूत ने 13 रन का योगदान दिया। प्रशांत राइडर्स के ललित यादव ने तीन विकेट, मोहित यादव और देवराज चौधरी ने दो-दो विकेट झटके।
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत राइडर्स की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट पहले ओवर के तीसरी गेंद पर सिर्फ दो रन के योग पर गिर गया। जैब रहमान ने 48 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। सचिन कुमार ने 23 रन बनाए। 18वें ओवर तक राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा था और जीत लगभग तय मानी जा रही थी।
यहीं से मुकाबले ने नाटकीय मोड़ लिया। पहले लगातार विकेट गिरे और फिर वसीम ने 18वें से लेकर 20वें ओवर तक बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर में भी राइडर्स लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। फाल्कंस ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया। जीत के बाद साथी खिलाड़ियों ने वसीम को गोद में उठा लिया। फाल्कंस के वसीम ने चार विकेट झटके। हितेश कुमार ने दो विकेट झटके। कमेंट्री नीरज सैनी व प्रेम यादव ने की।
संक्षिप्त स्कोर
- एवीपी फाल्कंस : 133 (18.4 ओवर) अमित कुमार 32 रन, उजागर यादव 31 रन, राइडर्स के ललित यादव 3 विकेट, मोहित यादव व देवराज चौधरी के दो-दो विकेट।
- प्रशांत राइडर्स : 132/9 (20 ओवर) जैब रहमान 64 रन, सचिन कुमार 23 रन, फाल्कंस के वसीम चार और हितेश दो विकेट
यह रहे मौजूद
मंगलायतन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव कमांडर मनोज के, प्रवेश निदेशक सौरभ कुमार, एडवाला से प्रहलाद अग्रवाल, राधा मोहन डेवलपर से चंचल शर्मा, अनुराग शर्मा, अलीगढ़ ऑटो से सतेंद्र शर्मा, ला शेफ हर्ष उद्यान से कुलदीप आर्य, गर्वित आर्य, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल से पुष्कर सिंह राठौड़, राहुल कुमार, तपेश चौधरी, अर्जुन सिंह फकीरा, सौरभ चौधरी, निशांत सिंघल, संदीप कुमार भारद्वाज, प्रवीण कुमार, भारद्वाज मुकुल शर्मा, अमित कुमार शर्मा आदि।
फाइनल में लगे 13 छक्के
सेमीफाइनल और फाइनल में हर छक्के पर एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की थी। उनके बेटे तपेश चौधरी ने फाइनल में दोनों टीमों की तरफ से लगने वाले 13 छक्के पर 13 हजार रुपये का पुरस्कार बांटा।
मुख्य प्रायोजक : मंगलायतन यूनिवर्सिटी, सह-प्रायोजक : एच आर योगा न्यूरोपैथी चिकित्सा केंद्र, पॉवर्ड बाय : सांगवान सिटी, राधा मोहन डेवलपर्स, हरीसन लॉक्स, सहयोगी : माधावास इंपीरियन, प्रशांत एंटरप्राइजेज, आरपी लॉक्स, विजडम पब्लिक स्कूल, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल, लाशेफ हर्ष उद्यान रिसोर्ट, वीआरएस स्मार्ट सिटी फ्यूल प्वाइंट, सुशील गुप्ता, वरुण ट्रामा एंड बर्न सेंटर, संदीप कुमार भारद्वाज (एडवोकेट), आउटडोर पार्टनर : एम के जी मीडिया, फूड पार्टनर : मिल्कबार, गिफ्ट पार्टनर : अलीगढ़ ऑटो सेंटर, मीडिया पार्टनर : एडवाला