सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Basement-coaching centre, hotel, library and nursing home sealed in Aligarh

लखनऊ अग्निकांड: शिक्षा विभाग-एडीए की बड़ी कार्रवाई, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 24 बेसमेंट-कोचिंग सेंटर सील

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 25 Jun 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की दो टीमों ने छह थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई की। बिना नक्शा पास कराए, बिना फायर एनओसी और ग्रीन बेल्ट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वाले प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

Basement-coaching centre, hotel, library and nursing home sealed in Aligarh
एनटी अकादमी और कोचिंग सेंटर को सील करते अधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों पर अलीगढ़ प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) और शिक्षा विभाग ने शहर भर में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान नियमों के खिलाफ चल रहे 12 व्यावसायिक बेसमेंट और मानकों की अनदेखी करने वाले 12 कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।



एडीए वीसी कुलदीप मीणा के निर्देश पर प्राधिकरण की दो टीमों ने छह थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई की। बिना नक्शा पास कराए, बिना फायर एनओसी और ग्रीन बेल्ट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वाले प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इस दौरान लेखराज नगर स्थित एन मेकओवर स्टूडियो के बेसमेंट में जब टीम पहुंची, तो वहां भारी संख्या में लड़कियां ब्यूटीशियन का कोर्स सीख रही थीं। टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी लड़कियों को तुरंत बाहर निकाला और बेसमेंट को सीज कर दिया। इसी तरह ग्रीन बेल्ट और बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे कई होटलों पर भी गाज गिरी। अलीगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है जब बिना मानक चल रही लाइब्रेरियों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 बेसमेंट को सील किया गया है। बेसमेंट में निर्धारित नियमों के अलावा किसी भी तरह की अन्य गतिविधि पाए जाने पर सख्त सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। - कुलदीप मीणा, उपाध्यक्ष, एडीए

विज्ञापन

इन 12 व्यावसायिक बेसमेंटों को किया गया सील

  • होटल व रेजीडेंसी- काव्या रेजीडेंसी (महुआखेड़ा), होटल मालान ( रोरावर - ग्रीन बेल्ट उल्लंघन), होटल जेपी इन (मसूदाबाद - बिना नक्शा व फायर एनओसी)।
  • शोरूम व स्टोर्स- दीपक बर्तन भंडार व जय दीपक बर्तन भंडार (रामघाट रोड), रॉयल इनफील्ड सर्विस सेंटर, लेजर प्लानेट (रामघाट रोड)।
  • नर्सिंग होम व अन्य - लोहचब नर्सिंग होम (डॉ. बीएस लोहचब), शीशमहल, टाउन कैफे और एन मेकओवर स्टूडियो (लेखराज नगर)।
  • अवैध निर्माण- उदयसिंह जैन रोड पर अनुराग वार्ष्णेय का निर्माणाधीन दो मंजिला अपार्टमेंट।


पहली बार लाइब्रेरियों पर भी एक्शन, 11 संचालक भागे
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह की टीम ने भी कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों पर बड़ा शिकंजा कसा। जांच टीम के पहुंचने की भनक लगते ही 11 कोचिंग संचालक संस्थानों पर ताला लगाकर मौके से भाग गए। 11 अन्य संस्थान बंद पाए गए।

डीआईओएस ने बताया कि जिन कोचिंग सेंटरों में पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की एनओसी, आपातकालीन निकास, सुरक्षा उपकरण और अन्य जरूरी मानकों का पालन नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में खलबली मच गई है।

घबराएं कोचिंग संचालक, बोले- साहब, एक मौका और दे दीजिए
बुधवार को कोचिंग सेंटरों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के बीच डीआईओएस कार्यालय का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। जिन कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग कार्रवाई हुई है, उनके संचालक अपनी-अपनी फाइलें और दस्तावेज लेकर डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए। मांग एक ही थी- खामियां दूर करने का मौका दे दीजिए, कोचिंग बंद होने से बड़ा नुकसान हो रहा है।

संचालकों ने बताया कि सुरक्षा मानकों और अन्य औपचारिकताओं से जुड़ी कमियों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उनका कहना था कि संस्थान बंद होने से न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि छात्र भी लगातार दूसरे कोचिंग सेंटरों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या घटती जा रही है और संस्थानों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। डीआईओएस ने कहा कि बिना मानक पूरा किए कोचिंग सेंटर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed