सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beauty emerging on the walls, message of cleanliness through wall painting

Aligarh News: दीवारों पर उभर रही खूबसूरती, पेंटिंग से स्वच्छता का संदेश

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Beauty emerging on the walls, message of cleanliness through wall painting
सुरेंद्र नगर गुरूद्वारा रोड पर पेंटिंग बनातीं  सोनी यादव। - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में प्रयागराज की कलाकार सोनी यादव अपनी कला से शहर को नई पहचान देने में जुटी हैं। वह अपनी टीम के साथ शहर की दीवारों को आकर्षक वॉल पेंटिंग से सजाकर न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।



सोनी यादव ने बताया कि वह पिछले करीब एक माह से अलीगढ़ में अपनी टीम के साथ वॉल पेंटिंग का कार्य कर रही हैं। इस दौरान टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक वॉल पेंटिंग तैयार कर चुकी है। मालगोदाम रोड और सुरेंद्र नगर गुरुद्वारा रोड स्थित रेलवे की दीवारों पर बनाई जा रही रंग-बिरंगी कलाकृतियां राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पेंटिंग्स में स्वच्छता का संदेश देने के साथ महापुरुषों, पक्षियों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उकेरा जा रहा है। दीवारों पर उभरती ये कलाकृतियां शहर को रंगीन और जीवंत स्वरूप देने के साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। नगर निगम के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में कलाकारों की यह पहल सराहनीय साबित हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos



सोनी यादव ने बताया कि उनकी टीम में आकांक्षा, संध्या, निशांत सिंह, शिवम, राज समेत करीब 30 युवा कलाकार शामिल हैं। सभी कलाकार पूरी लगन और समर्पण के साथ शहर के सौंदर्यीकरण अभियान में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed