सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Social Impact Report on Land Acquisition for Phase-2

Aligarh Defence Corridor: फेज-2 के भूमि अधिग्रहण पर सामाजिक प्रभाव रिपोर्ट तैयार, जनसुनवाई 10 जून को

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 01 Jun 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर फेज-2 के लिए जसरथपुर व चुलूपुर सिहोर में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसकी सामाजिक प्रभाव रिपोर्ट तैयार हुई। रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालयों व ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रभावित भू-स्वामी रिपोर्ट देख सकते हैं।

Social Impact Report on Land Acquisition for Phase-2
एसडीएम कोल महिमा सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर परियोजना फेज-2 के लिए गांव जसरथपुर व चुलूपुर सिहोर की कुल 8.7290 हेक्टेयर भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव निर्धारण अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह रिपोर्ट भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन व पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 की धारा-4 के तहत ग्रामीण स्तर पर परामर्श के बाद एजेंसी द्वारा तैयार की गई है।

Trending Videos


एसडीएम कोल महिमा सिंह ने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर अब जनसुनवाई 10 जून को जुलूपुर सिहोर में 11 बजे से की जाएगी। यह रिपोर्ट जनसामान्य के अवलोकन के लिए जिलाधिकारी, भूमि अध्याप्ति अधिकारी, तहसीलदार कोल कार्यालयों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों के पास उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रिपोर्ट की प्रति जिले की आधिकारिक वेबसाइट और यूपीडा के पोर्टल पर भी उपलब्ध है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के भू-स्वामियों व इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे सामाजिक समाघात निर्धारण अध्ययन रिपोर्ट का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed