सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inflation hits, sports and fitness equipment prices rise by up to 7%

Aligarh News: महंगाई की गुगली, खेल और फिटनेस उपकरणों के दाम सात फीसदी तक बढ़े

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits, sports and fitness equipment prices rise by up to 7%
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
बढ़ते मालभाड़े और चौतरफा महंगाई ने अब खेल के मैदान पर भी गुगली फेंक दी है। युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए पसीना बहाकर सेहत दुरुस्त रखने का शौक अब जेब पर भारी पड़ रहा है। पिछले महज सात महीनों में खेल और फिटनेस उपकरणों की कीमतों में सात फीसदी तक का उछाल आया है।




महंगाई का यह झटका ऐसे समय पर लगा है जब शहर में फिटनेस को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। स्थानीय खेल उपकरण कारोबारी राजेश अग्रवाल बताते हैं कि वे दिल्ली, मेरठ के साथ-साथ सीधे बड़ी कंपनियों से भी खेल का सामान मंगाते हैं। पिछले डेढ़ दशक में अलीगढ़ में न सिर्फ जिम की संख्या बढ़ी है, बल्कि खेल मैदानों का भी दायरा बढ़ा है, जो सेहत के लिहाज से एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्तमान में शहर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 150 से अधिक जिम संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 50 से अधिक खेल मैदान हैं, जिनमें से अधिकांश क्रिकेट के मैदान हैं। वहीं अन्य मैदानों में बैडमिंटन, स्केटिंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल और हिट बॉक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos




खेल उपकरणों की कीमतों पर एक नजर :

उपकरण का नाम पुरानी अनुमानित कीमत (रुपये में) नई अनुमानित कीमत
क्रिकेट बैट (शुरुआती ट्रेनिंग) ----1,500 ----- 1,605
लेदर क्रिकेट बॉल (प्रति पीस) 350 -------375

बैडमिंटन रैकेट (पेयर) 1,200 ------ 1,284
फिटनेस डम्बल (10 केजी सेट) 1,000----- 1,070

जिम वेट प्लेट्स (प्रति केजी) 150 ------ 160
फुटबॉल , बास्केटबॉल 800 ----- 856



मालभाड़े में लगातार हो रही बढ़ोतरी और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कंपनियों ने पीछे से ही दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में खेल मैदानों और जिम की फीस पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
कुलदीप, खेल प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed