{"_id":"6a1ca400ff724a678408487d","slug":"candidates-faces-lit-up-after-seeing-the-easy-paper-aligarh-news-c-2-gur1004-986622-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आसान पेपर देख अभ्यर्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आसान पेपर देख अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों की जांच करते पुलिस कर्मी ।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को जिले में दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य परीक्षा में 55.75 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 89.71 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया।
सहायक आचार्य परीक्षा-2025 के लिए जिले में कुल 17 केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए 7,741 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,316 उपस्थित रहे। 3,425 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रयागराज के सुभाष आर्य और बस्ती के श्याम कुमार ने कहा कि पेपर आसान था।
दूसरी ओर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए 6,349 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,696 अभ्यर्थी दोनों पालियों में शामिल हुए, जबकि 653 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
सहायक आचार्य परीक्षा में श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सर्वाधिक 292 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में 274 और रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 284 अभ्यर्थी शामिल हुए। श्री माहेश्वर इंटर कॉलेज और श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में सबसे कम 197-197 अभ्यर्थी पहुंचे। बीएड परीक्षा में एएमयू गर्ल्स स्कूल में प्रथम पाली में 915 और द्वितीय पाली में 913 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में 500 में से 445 ने परीक्षा दी।
प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दोनों परीक्षाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह और दोपहर की पालियों के दौरान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
...................
क्या बोले सहायक आचार्य परीक्षा के अभ्यर्थी
प्रश्न पत्र का स्तर संतुलित था। सामान्य अध्ययन और विषय आधारित प्रश्न बहुत ज्यादा कठिन नहीं थे, तैयारी करने वालों के लिए परीक्षा आसान रही।- सुभाष आर्य, प्रयागराज
समसामयिक विषयों से अच्छे प्रश्न पूछे गए थे। कुल मिलाकर पेपर उम्मीद के मुताबिक आसान और हल करने लायक था।- श्याम कुमार, बस्ती
टाइम मैनेजमेंट की थोड़ी जरूरत थी, बाकी सवाल सीधे और स्पष्ट थे। परीक्षा बेहतर रही।- आकाश सिंह, वाराणसी

Trending Videos