{"_id":"6a154c522193b0417c0c7e3d","slug":"bike-got-stuck-between-the-wheels-of-the-dumper-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बाइक डंपर के पहियों के बीच जा घुसी, हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगा की आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बाइक डंपर के पहियों के बीच जा घुसी, हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगा की आगजनी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 26 May 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
सुनील अपनी बहन के घर जा रहा था। सामने से आ रहा डंपर अचानक मुड़ा। सुनील की बाइक डंपर के पिछले पहियों में जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सुनील कुमार और विलाप करते परिजन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ के अतरौली-आलमपुर मार्ग पर खड़ौआ पुलिया के पास 26 मई सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर में उसकी बाइक जा घुसी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सुनील अपनी बहन के घर मीरगढ़ी जा रहा था। अतरौली-आलमपुर मार्ग पर खड़ौआ पुलिया के पास डंपर अचानक मुड़ा। सुनील की बाइक डंपर के पिछले पहियों में जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चालक और डंपर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक चले जाम के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई। थाना दादों, गंगीरी, छर्रा और पाली पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी छर्रा कमलेश कुमार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
ग्रामीणों का आक्रोश
आक्रोशित भीड़ ने पास खड़े एक अन्य डंपर में आग लगा दी, जिस पर अग्निशमन विभाग ने काबू पाया। मृतक की पत्नी करिश्मा देवी ने पुलिस पर जबरन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप लगाया। परिवार के अनिल कुमार ने डंपर चालक पर पहले टक्कर मारने और फिर दोबारा डंपर चढ़ाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों में यह भी चर्चा थी कि चालक खुद को बचाने के लिए दूसरे डंपर में आग लगाकर फरार हुआ। सुनील की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।