सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicles parked near the post office at Aligarh railway station caught fire

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर डाकघर के पास खड़े वाहनों में लगी आग, पांच बाइक जलकर राख, तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 26 May 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे डाकघर के पास एकांत में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे पांच बाइक जल गईं और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Vehicles parked near the post office at Aligarh railway station caught fire
लगी आग की ओर इशारा करता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आज रेलवे डाकघर के पास खड़े कई दोपहिया वाहनों में भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच बाइक जलकर राख हो गईं और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं।

Trending Videos


ये वाहन रेलवे डाकघर के पास एक एकांत स्थान पर खड़े थे। अचानक धुआँ उठता देख आसपास मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझने तक पांच बाइक जलकर राख हो गईं और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन में शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक गर्मी के कारण आग भड़की होगी। इसी आग ने पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed