सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider killed, companion injured in tractor collision

Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in tractor collision
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे हाईवे पर महरावल पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos




गभाना थाना पुलिस के अनुसार लोधा थाना क्षेत्र के गांव रायट निवासी फिरासत अली (36) पुत्र शिकावत हाजी ठेकेदारी करते थे। मंगलवार को इगलास में काम समाप्त होने के बाद गांव के हामिद के साथ बाइक से अपने घर लौटे थे। उनके साथी इकरार दूसरी बाइक पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात करीब पौने नौ बजे वह हाईवे पर महरावल पुल के पास पहुंचे तभी सामने से विपरीत दिशा में आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फिरासत अली और हामिद गंभीर रूप से घायल हो गए।



राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने फिरासत अली को मृत घोषित कर दिया। हामिद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। परिजन के अनुसार वह अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed