सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two youths hanged themselves to death after a dispute with their wives.

Aligarh News: पत्नी से विवाद में दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two youths hanged themselves to death after a dispute with their wives.
विज्ञापन
बरला थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद में दो युवकों ने फंदे पर लटककर जान दे दी। गांव ऊतरा में 21 वर्षीय युवक नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया, जबकि गांव अलहदादपुर में 26 वर्षीय युवक पंखे से फंदा लगाकर लटक गया।
Trending Videos




गांव ऊतरा निवासी गगनदीप (21) पुत्र ऊधल सिंह उर्फ उदयराम दो भाइयों में छोटा था। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, तभी से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। रविवार रात पत्नी से विवाद पर गगनदीप घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह नीम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सिकंदराबाद में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, गांव अलहदादपुर निवासी ज्ञान सिंह (26) पुत्र नत्थू सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्से में आकर युवक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदे पर झूल गया।



परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ा है। पुलिस को सूचित किए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed