{"_id":"6994d9822dad62dc270cf418","slug":"one-killed-seven-injured-in-two-accidents-aligarh-news-c-113-1-sali1011-102828-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो जगह हुए हादसे में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो जगह हुए हादसे में एक की मौत, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दो जगह हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
थाना पुलिस के अनुसार गांव बिहारीपुर निवासी शिवराज (28) पुत्र रामदास गांव के ही सूरजपाल और सत्य प्रकाश के साथ मंगलवार की सुबह थाना बरला के गांव चांदगढ़ी में एक गमी में शामिल होने गए थे। वहां से शाम करीब साढे़ छह बजे लौटते समय गांव ऊंटासानी के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचाया जहां डॉक्टर ने शिवराज को मृत घोषित कर दिया। सूरजपाल और सत्य प्रकाश को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
वहीं गांव रतरोई निवासी मदन मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी प्रीती देवी और बेटियों खुशबू, लक्ष्मी व गुंजन के साथ बाइक पर कासगंज से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के ही शीतगृह के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से सभी घायल हो गए।
उनके अलावा संभल जिले के गांव हजरत नगर ढाब निवासी सालिम जो खेतों की ओर से लौटकर अपने कमरे में जा रहे थे, वह भी चपेट में आकर घायल हुए हैं। इन सभी को भी पुलिस ने छर्रा सीएचसी पहुंचाया जहां से मदन और प्रीती देवी को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों में अभी तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos